{"_id":"5810ebe24f1c1b994fbc33cf","slug":"pds-the-government-plans-to-disband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीएस खत्म करना चाहती है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीएस खत्म करना चाहती है सरकार
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी का अविलंब भुगतान सहित कई मांगों को लेकर भाकपा माले और अखिल भारतीय खेग्रामस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रामलीला मैदान में धरना दिया। इस अवसर पर पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा, खाद्य सुरक्षा जैसे कानूनों को कमजोर कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली को खत्म कर देना चाहती है। इसीलिए मनरेगा में काम के छह माह बाद तक मजदूरी नहीं मिल रही है। बिहार में पायलट योजना के तहत यह सरकार अनाज के बदले कैश योजना चला रही हैै। गरीबों को राशन न देने वाले, गरीबों का राशन बेच देने वाले कोटेदारों का लाइसेंस रद एवं कोटेदारों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ये मांगें समय रहते नहीं पूरी की गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने गांव, समाज बंजर की जमीनों को भूमिहीन गरीबों में आवासीय पट्टा करने की मांग उठाई। अन्य वक्ताओं ने 6 महीने से मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी को तत्काल दिलाने की मांग की। धरना सभा में रामप्रवेश, बुच्चीलाल, विजयी, मुराली, प्रमोद, रामनगीना पासी, लालजी वनवासी, जगबली राजभर, कौशल्या, चंद्रावती एवं गोरख राजभर ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता नगीना पासी और संचालन जगबली राजभर ने किया।