{"_id":"5e10d1f88ebc3e87ba6452b9","slug":"pcf-and-fci-lagging-behind-in-terms-of-procurement-ghazipur-news-vns503388153","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद के मामले में पीछे चल रही पीसीएफ और एफसीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद के मामले में पीछे चल रही पीसीएफ और एफसीआई
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में धान की खरीद संतोषजनक नहीं है। विभागीय अफसर कागजी खानापूर्ति में जुटे हैैं लेकिन किसानों का धान बिचौलियों के माध्यम से खरीदा जा रहा है। देखा जाए तो अब तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 50 फीसदी से अधिक की खरीद विभाग ने कर ली है लेकिन खरीद के मामले में दो संस्था अब भी पीछे चल रही हैं। पीसीएफ एवं एफसीआई की ओर से दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी काफी कम खरीद की गई है।
शासन की ओर से जिले को इस वर्ष एक लाख 87 हजार चार सौ मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए खरीद करने वाली संस्थाओं को लक्ष्य निर्धारित कर जिले में कुल 90 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 16, पंजीकृत सहकारी समिति एवं कर्मचारी कल्याण निगम के चार-चार, नैकाफ नौ, एफपीओ-एफपीसी दो, पीसीएफ 22, पीसीयू पांच, यूपी एग्रो 11, एनसीसीएफ 16 तथा भारतीय खाद्य निगम का एक-एक केंद्र बनाया गया है। खरीद के लिए पहली नवंबर से 29 फरवरी तक की अवधि निर्धारित की गई है। आवक देर से होने के कारण जिले में खरीद कुछ विलंब से शुरू हुई। इस बीच धान में नमी की बात कह किसानों को परेशान किया जाता रहा। किसान केंद्रों का चक्कर काटते रहे। उनका धान बिचौलियों के माध्यम से खरीदा जा रहा है। दो जनवरी तक विभिन्न संस्थाओं की तरफ से एक लाख एक हजार 800 एमटी की खरीद की जा चुकी है। यह निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 54 प्रतिशत है। जिले में खरीद की स्थिति संतोषजनक है लेकिन इस मामले में दो संस्थाएं पीछे चल रही हैं। खाद्य विभाग की ओर से 42230 एमटी, पीसीएफ 7552, पीसीयू 7060 एवं यूपी एग्रो की तरफ से 15014 एमटी की खरीद की गई है। इसके अलावा कर्मचारी कल्याण निगम 3076, एनसीसीएफ 26804 तथा एफसीआई ने सिर्फ 60 एमटी धान की खरीद की है।
क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित अवधि तक लक्ष्य प्राप्त कर लेने की उम्मीद की जा रही है। - रतन कुमार शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
अब तक 10964 किसानों से हुई खरीद
गाजीपुर। जिले में दो जनवरी तक 10964 किसानों से धान की खरीद की गई है। इसमें खाद्य विभाग ने 5272, पीसीएफ 848, यूपी एग्रो 1613, कर्मचारी कल्याण निगम 295, एनसीसीएफ 2157, पीसीयू 759 तथा एफसीआई ने 20 किसानों से धान की खरीद की है। खाद्य विभाग की ओर से पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है।