फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Patna-DDU Memo Passenger Special Train Operation Approved

पटना-डीडीयू मेमो पसेंजर स्पेशल ट्रेन संचालन की मंजूरी

Fri, 17 Sep 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Patna-DDU Memo Passenger Special Train Operation Approved
जमानिया। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर बोर्ड ने यात्री विशेष ट्रेन के पुन: संचालन को मंजूरी दे दी है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। बोर्ड ने 03293 और 03294 पटना-डीडीयू मेमो पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को मंजूरी दी है। 19 सितंबर से पटना जंक्शन से 20 बजे चलेगी और स्थानीय स्टेशन पर 1.01 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का डीडीयू जंक्शन पहुंचने का समय 04.28 बजे है। 20 सितंबर को वापसी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होगी, जो स्थानीय रलेवे स्टेशन पर 6.30 मिनट पर पहुंचेगी और पटना जंक्शन पर 14.40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन को हरी झंडी मिलने से प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। इसको लेकर हाजीपुर बोर्ड से सामान्य निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत मंडल इन विशेष ट्रेनों को नियमित सुपर फास्ट/मेल एक्सप्रेस/पैसेंजर ट्रेनों के सामान प्राथमिकता देंने और समय पर चलने को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाने आदि सहित कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आदेश आ चुका है, जिसका अनुपालन शत प्रतिशत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed