{"_id":"653ab769d4790be31f0c3a66","slug":"patients-are-being-treated-by-keeping-them-in-the-corridor-of-the-ward-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-5583-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: वार्ड के गलियारे में रखकर मरीजाें का हो रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: वार्ड के गलियारे में रखकर मरीजाें का हो रहा उपचार
विज्ञापन
महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बनकर तैयार आपातकक्ष का शुभारंभ अब तक नहीं हो सका है। ऐसे में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को बेड खाली होने तक इंतजार करना पड़ रहा। हालत यह है कि बेड खाली न होने की दशा में मरीजों को गलियारे में रखे बैंच पर भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। वहीं ठीक हो चुके मरीजों के घर न जाने से वार्ड में बेड की समस्या गहरा गई है।
मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से अस्पताल के बरामदे में नया आपातकक्ष बना गया है, जिसे दस से अधिक बेड से लैस किया जाना है। स्थिति यह है कि आपातकक्ष बनकर तैयार हुए एक पखवारे से अधिक हो गया, लेकिन अब तक शुभारंभ नहीं हो सका है। उधर, वार्डों में बेड न होने से मरीजों को महिला और सर्जिकल वार्ड के सामने गलियारे में तीमारदारों के बैठने लिए लगे बेंच पर भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि जल्द ही नए आपातकक्ष की शुरूआत की जाएगी, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल सके। जल्द ही बेड बढ़ाने को लेकर भी कार्य होगा, जिससे मरीजों को दिक्कत न उठाना पड़े।
विज्ञापन
000000
इनसेट
नए अस्पताल में चलेगी हड्डी रोग संबंधित ओपीडी
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज के नवनिर्मित 300 बेड के अस्पताल में अब हड्डी रोग संबंधित ओपीडी का संचालन शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अभी तक हड्डी रोग संबंधित ओपीडी पुराने अस्पताल के नीचले तल पर संचालित हो रहा था। ऐसे में अब एक छत के नीचे सभी बीमारियों का उपचार मिलेगा।