फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   'Participate in the programs of the society, keep the spirit of cooperation'

‘समाज के कार्यक्रमों में हिस्सा लें, सहयोग की भावना रखें’

Thu, 19 Aug 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
'Participate in the programs of the society, keep the spirit of cooperation'
लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक जीवन में सादगी और ईमानदारी की पुनर्स्थापना करनी है तो कायस्थ समाज के लोग आगे आएं। अपने समाज के कार्यक्रमों में भाग लें और एक-दूसरे का सहयोग करें।
विज्ञापन

श्री चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट में आयोजित सामूहिक प्रार्थना और श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि हम सभी मतभेद भूलकर व्यापक सवालों पर एक होकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करें। सामूहिक पूजा और श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त के जयघोष, कोरोना काल में नहीं रहे लोगों के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुई। इस अवसर पर हवन यज्ञ के लिए पांच मंडप बनाए गए थे। इस मौके पर श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरीघाट के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, अजित नारायण लाल, आलोक श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद सिन्हा, विभोर श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, शिवशंकर सिन्हा, डॉ. शरद वर्मा रहे। इस अवसर पर चित्रगुप्त मंदिर परिसर में पांच स्मृति वृक्ष रोपे गए और उन सभी लोगों को एक-एक पौधा दिया गया जो अपने परिजनों का चित्र लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed