{"_id":"63309d7a76de685559074424","slug":"parking-and-jam-taking-out-the-life-of-the-business-ghazipur-news-vns6761072120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग और जाम निकाल रहा कारोबार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग और जाम निकाल रहा कारोबार की जान
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र और उसके बाद लगातार प्रमुख त्योहारों का सीजन शुरू होने से बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। जल्द ही खरीदारी चरम पर होगी। लेकिन खरीदारों और दुकानदारों को जाम, पार्किंग और आवागमन की समस्या बुरी तरह झेलनी पड़ेगी। क्योंकि शहर के प्रमुख बाजार समेत पूरे शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से दो पहिया और चार पहिया वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा करना पड़ता है। जिससे सड़कें बेहद संकरी हो जाती है। जाम और वाहन खड़ा करने की समस्या से बचने के लिए अधिकांश ग्राहक रुई मंडी, सनबाजार, नखास, स्टीमर घाट, लाल दरवाजा, छवलका इनार, मिश्र बाजार आदि बाजारों में खरीदारी से बचते है। खासकर चार पहिया वाहन तो इन इलाकों में जाना ही नहीं चाहते।
इस वजह से दिन पर दिन इन बाजारों में कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि शहर के पूर्वी बाजारों में जाम और पार्किंग की समस्या होने से खरीदारों का रूझान काफी कम हुआ है। पहले की अपेक्षा 50 फीसदी बाजार में ग्राहक का आगमन हो रहा है। इस साल भी त्योहार के दौरान शहर के पुराने और प्रमुख बाजारों की समस्या जस की तस बन रहने की आशंका है।
व्यापार मंडल और सराफा कारोबारियों का कहना है कि शहर में जाम और पार्किंग की समस्या से बचने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई विशेष तैयारी नहीं है। बाजार की सड़कों को वन वे करना हल नहीं है। इससे ग्राहक बाजारों में आने से कतराने लगते हैं और दूसरे रास्ते से अन्य बाजारों की तरफ रूख कर जाते है।
विज्ञापन
उनका सुझाव है कि शहर में डीएवी और टाउन हाल में पार्किंग बनाया जा सकता है। अगर पुलिस-प्रशासन का इसमें सहयोग मिलता है तो इस त्योहार के दौरान पार्किंग बन जाने से सड़कों पर कम से कम वाहन खड़ा होंगे। जिससे जाम की समस्या से बहुत हद तक निजात मिल सकता है।
डीएवी, टाउन हाल में पार्किंग बनने से त्योहार में बढ़ेगा कारोबार
सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप वर्मा का कहना है कि प्रशासन उनको शहर में डीएवी और टाउन हाल समेत कहीं भी पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध कराए तो वे निजी गार्ड आदि का इंतजाम कर सकते है। क्योंकि वाहनों के लिए जगह उपलब्ध हो जाने से करीब आधा दर्जन बाजारों के सैकड़ों दुकानदारों को काफी फायदा पहुंचेगा, जिससे त्योहारी सीजन में कारोबार बढ़ेगा।
बाजार की सड़कें आवागमन को बनाएंगी कष्टदायक
शहर के कई प्रमुख बाजारों के सड़कों की हालत दयनीय होने से आवागमन में परेशानी होती है। सन बाजार से रुई मंडी, एमएएच स्कूल से रौजा सहित अन्य सड़कों पर जगह-जगह गड्ढ़े होने से त्योहारी सीजन में आवागमन को कष्टदायक बनाएंगे। जिसका असर ग्राहकों पर भी पड़ेगा।
त्योहारों को देखते हुए ट्रैफिक की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। व्यापारियों के सुझाव और सहयोग पर भी अमल किया जाएगा। आवागमन की बेहतर व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटी है।
रोहन पी बोत्रे, एसपी