फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pankaj's whereabouts are missing

Ghazipur News: पंकज का नहीं लग रहा पता

Sat, 02 Dec 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pankaj's whereabouts are missing
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र की नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह दीनदयाल नगर मलहिया टोला का युवक लापता हो गया है। जिससे परिवार के लोग चिंतित हैं।वर्ष 2016 में जगदीश निषाद मलयेशिया गया था। घर से जाने के दो वर्ष तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। दो बार में पंकज ने पिता के खाते में लगभग 5 लाख रुपये भी भेजे। इस बीच पंकज की शादी की चर्चा भी घर परिवार में हुई। फेसबुक के माध्यम से लड़की की फोटो भी शादी के लिए भेजी गई, लेकिन पंकज की ओर से कोई जवाब नहीं आया। इसी बीच बड़ी बहन पुष्पा की शादी भी तय कर दी गई।
विज्ञापन

शादी में आने के लिए माता-पिता ने पंकज से बहुत आग्रह किया, लेकिन पासपोर्ट, वीजा न मिलने तथा उसके बाद कंपनी के मालिक द्वारा छुट्टी न दिए जाने की बात सामने आई और वह बहन की शादी में भी शामिल नहीं हो सका। यह दुख परिवार के लोग सहन कर गए, लेकिन इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा। विभिन्न चर्चाओं के बीच करीब छह वर्ष से अधिक समय बीत गया। पंकज का कोई पता नहीं चला। मलयेशिया में रहने वाले कई नजदीकियों से संपर्क साधने के बावजूद कोई परिणाम नहीं आया।
विज्ञापन

कर्ज में डूबे पिता को अब यह एहसास होने लगा है कि बेटे के साथ कहीं कोई अनहोनी न हो गई हो। दूसरी ओर पैसे के अभाव में छोटी बहन उजाला की पढ़ाई भी बंद हो चुकी है। वह सिलाई- कढ़ाई करके परिवार के गुजारे का सहारा बनी है। करीब 80 वर्षीय वृद्ध नानी दासी देवी दम तोड़ने के कगार पर हैं। वह अपनी बेटी और परिवार के लोगों के आंखों से गिरते आंसू को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। जगदीश कभी किसी नेता तो किसी अधिकारी के दरवाजे पर दस्तक देते हार गए हैं। उन्हें भरोसा है कि एक दिन उनका लाल लौट कर घर आएगा तो फिर एक बार उनके परिवार को नई रोशनी मिलेगी। माता शांति असहज है, उनके आंखों के आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed