फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pankaj Mr Ghazipur, Pradeep Mr Muscleman and Anwar became progressive bodybuilders

पंकज मिस्टर गाजीपुर, प्रदीप मिस्टर मसलमैन और अनवर बने प्रोग्रेसिव बॉडीबिल्डर

Mon, 18 Jul 2022 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Mr Ghazipur, Pradeep Mr Muscleman and Anwar became progressive bodybuilders
गाजीपुर। डिस्ट्रिक्ट बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के तत्वावधान में मिस्टर गाजीपुर बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप शहर के लंका स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जिले के 80 बॉडी बिल्डरों ने जौहर दिखाया। इस अवसर पर पंकज यादव को मिस्टर गाजीपुर के खिताब से सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रहे प्रदीप कुशवाहा को मिस्टर मसलमैन ऑफ गाजीपुर तथा तीसरे स्थान पर रहे अनवर हुसैन को प्रोग्रेसिव बॉडीबिल्डर ऑफ गाजीपुर के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता में प्रियंका पांडेय और डा. राजकुमार चौबे को फिटनेस आईकन का खिताब दिया गया। मुख्य अतिथि स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक कविंद्रनाथ शर्मा थे। प्रतियोगिता के निर्णायकों में डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. जयप्रकाश अग्रवाल, सरोज चौधरी, सहदुल हसन, बालकृष्ण मूर्ति शामिल थे। प्रतियोगिता के दौरान डिस्ट्रिक्ट बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक, मुख्य संरक्षक डॉ. राजकुमार चौबे, संरक्षक मंडल के सुमित जायसवाल, चंद्रभान चौबे, आमिर अली, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद शर्मा, अमित राय, पुनीत सिंघल, अमित सैनी, डॉ. सरवर डैजी, शमशेर खान, एखलाक खान, सुरेश प्रसाद, विकास सिंह, विरेंद्र कुमार, रामप्रवेश कुशवाहा, ताजीम खान, एबदुर्रहमान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed