फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Panchayati Raj Minister Kailash Yadav cremated

पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव पंचतत्व में विलीन

Thu, 11 Feb 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Thu, 11 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj Minister Kailash Yadav cremated
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। जैतपुरा गांव स्थित गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. विरेद्र यादव ने दी। इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत अन्य कई मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पु्ष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने प्रिय नेता का अंतिम दर्शन करने के लिए अंधऊ हवाई पट्टी से लेकर पंचायती राजमंत्री के जैतपुरा आवास तक भारी भीड़ रही।  
विज्ञापन


पंचायतीराज मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से एयर एंबुलेंस से अंधऊ हवाई पट्टी पर 11.50 बजे पहुंचा। एयर एंबुलेंस में पंचायतीराज मंत्री के पुत्र डॉ. विरेंद्र, उनकी पत्नी और मां किसमती देवी थीं। उनके साथ पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह समेत कुछ करीबी थे। हवाई पट्टी पर एयर एंबुलेंस लैड करते ही हवाई पट्टी परिसर में जुटी भीड़ अपने प्रिय नेता का अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ी। हवाई पट्टी पर ही फूलों से सजा वाहन था जिससे उनका पार्थिव शरीर जैतपुरा स्थित आवास पर ले जाया गया। इससे पहले 10.55 बजे विमान से विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव, समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी,  अरविंद सिंह गोप आए थे। यहां सिंचाई मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री विजय मिश्र, महिला कल्याण मंत्री शादाब फातिमा, सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा आदि ने पंचायतीराज मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। हवाई पट्टी से पंचायतीराज मंत्री का पार्थिव शरीर हवाई पट्टी से करीब दस किलोमीटर दूर उनके जैतपुरा आवास पर दोपहर 2.10 बजे पहुंचा। शवयात्रा में शामिल सपा नेता जब तक सूरज चांद रहेगा, कैलाश तेरा नाम रहेगा, कैलाश यादव अमर रहे का नारा लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

पंचायतराज मंत्री का पार्थिव शरीर आने के बाद करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह, लोक निर्माण विभाग के मंत्री शिवपाल सिंह यादव, मंत्री राजेंद्र चौधरी अंधऊ हवाई पट्टी पहुंचे। कुछ देर वहां ठहरने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2.45 बजे जैतपुरा स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने कैलाश यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिवार के लोगों को सांत्वना दी। अन्य मंत्रियों में दुर्गा प्रसाद, पारसनाथ यादव, पूर्व मंत्री राम सिंह राणा, केपी यादव, समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव संतोष यादव, विधायक सुभाष पासी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जैतपुरा घाट पर कैलाश यादव के पार्थिव शरीर को गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद वेद मंत्रोच्चार के बीच उनके पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र ने करीब साढ़े चार बजे मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ और किसानों तथा गरीबों के नेता थे। कैलाश के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि रामकरन यादव दादा के बाद कैलाश यादव पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता थे जिन्होंने पार्टी की तरक्की के लिए समर्पित भावना से कार्य किया।


बुधवार को जैतपुरा स्थित आवास पर पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके परिवार को सांत्वना देने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कैलाश यादव बड़े नेता थे। मंत्री होने के बाद भी वह बेहद सहज थे और गांव रहकर लोगों की फरियाद सुनते थे। पार्टी ने एक बड़ा नेता खो दिया है। इससे पहले हमने रामकरन यादव दादा को खोया था। उन्होंने कहा कि कैलाश यादव ने पूरे प्रदेश में पंचायती चुनाव सकुशल तरीके से संपन्न कराया। उनकी कमी पार्टी को खलती रहेगी। जैतपुरा में करीब 45 मिनट रहने के बाद मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed