{"_id":"66c705faece6dd1a81050ba4","slug":"painful-story-of-dead-body-of-young-man-returning-home-after-three-months-of-murder-in-saudi-2024-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने 25 दिन बाद घर आया शव: सऊदी में ओवरटाइम के लिए मालिक ने की थी हत्या, चार साल पहले युवक की हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने 25 दिन बाद घर आया शव: सऊदी में ओवरटाइम के लिए मालिक ने की थी हत्या, चार साल पहले युवक की हुई थी शादी
Thu, 22 Aug 2024 03:05 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:05 PM IST
सार
Ghazipur News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक युवक की सऊदी में ओवरटाइन न करने पर मालिक ने हत्या कर दी थी। घटना के तीन महीने 25 दिन बाद गुरुवार को शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के भुडकुड़ा कोतवाली अंतर्गत एमाबंशी गांव निवासी युवक का शव तीन माह 25 दिन बाद घर आया तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों के मुताबिक सऊदी अरब में मालिक और उसके बेटे ने मिलकर युवक की हत्या कर दी थी। मामले में मालिक जेल में है तो उसका बेटा फरार चल रहा है। आरोप है कि आरोपी ओवरटाइम न करने पर मारते-पीटते थे।
विज्ञापन
यह है मामला
भुडकुड़ा कोतवाली अंतर्गत एमाबंशी गांव निवासी ज्ञानेंद्र पाल (32) मिलनसार व्यक्ति थे। वर्ष 2020 में आजमगढ़ के डागरा गांव में तेतरा देवी से उनकी शादी हुई, जिससे दो मासूम बेटे आर्यन और आसमान हुए। माली हालत को और बेहतर बनाने के सपनों को सजाकर सऊदी अरब में नौकरी करने गए।
विज्ञापन
मौके पर रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी तेतरा देवी ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम उन्होंने फोन किया था। पत्नी सहित अपने मांता-पिता से भी मोबाइल पर बात किए। यह कह रहे थे कि सऊदी अरब में चालक का बीजा लगाकर गया था लेकिन, वहां पानी का टैंकर चलाने का काम दिया गया है। मालिक थानबा मोहम्मद अली और उसका बेटा मोहम्मद शाह रुबानी ओवरटाइम करने के लिए प्रताड़ित करते हैं। पीटाई करने के साथ ही गाली-गलौच करते हैं।
मौके पर रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि फोन पर ही बताया था कि मालिक और उसके बेटे सऊदी अरब की हुकूमत से खिलाफ कार्य करते हैं। उसके बाद मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। तभी बगल के किसी ने फोन पर बताया कि ज्ञानेंद्र की उसके मालिक ने हत्या कर दी है और अब वह हतानी जेल में बंद है। जबकि उसका लड़का मोहम्मद शाह रुबानी फरार है।
मौके पर रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान जनद भ्रमण पर आए जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से पीड़ित परिवार ने शव घर लाने की गुहार लगाई। इसके बाद परिजन डीएम-एसपी से भी प्रार्थना पत्र देकर हस्तक्षेप करते हुए हुए शव लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग करने लगे।
घर पहुंचा शव
- फोटो : अमर उजाला
तमाम प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद शव तीन माह 25 दिन बाद लखनऊ एयरपोर्ट लाया गया। जहां से ज्ञानेंद्र का शव ग्राम प्रधान चंदन सिंह और परिजनों द्वारा घर लाया गया। इस मौके पर वीरेंद्र पाल, श्यामू पाल, शहाधूर पाल, नानू पाल,सुभाष पाल, सुगंध पाल, राजेश नंदलाल, विशाल सिंह, प्रधान चंदन सिंह सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन