{"_id":"6727de80eb75d3fc500e8944","slug":"paddy-will-be-purchased-at-136-purchasing-centers-in-the-district-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-122979-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जिले में 136 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जिले में 136 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में धान की खरीद सोमवार से शुरू होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। हालांकि आवक माह के पहले पखवारे के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। धान की बिक्री के लिए साढ़े 6 हजार से अधिक किसानों की तरफ से पंजीयन कराया गया है।
जिले में इस बार 22 लाख क्विंटल धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 136 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सभी संस्थाओं एवं क्रय केंद्रों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। विपणन शाखा के 38 क्रय केंद्र हैं। इनको साढ़े 7 लाख क्विंटल खरीद करनी है। इसी तरह पीसीएफ के 6 केंद्रों पर 60 हजार, पीसीयू के 70 केंद्रों पर 11 लाख, यूपीएसएस के 13 केंद्रों पर एक लाख 90 हजार, मंडी समिति के आठ केंद्रों पर 80 हजार तथा एफसीआई के एक केंद्र को 20 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य दिया गया है। धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसकी बिक्री करने के लिए किसानों की तरफ से पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक सभी सात तहसील क्षेत्र के 6788 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। इसमें जखनिया 468, सैदपुर 486, सदर 512, मुहम्मदाबाद 1848, जमानिया 1773, कासिमाबाद 920 तथा सेवराई तहसील क्षेत्र के 781 किसानों ने पंजीकरण कराया है। वैसे तो धान की खरीद आज से शुरु होनी है लेकिन विभाग की मानें तो पखवारे के अंत तक आवक शुरु होने की उम्मीद है। मालूम हो कि बीते वर्ष जिले को 22 लाख 80 हजार क्विंटल लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उस समय विभिन्न संस्थाओं के 173 क्रय केंद्र खोले गए थे। उस दौरान 2114.777 क्विंटल खरीद 30332 किसानों से की गई थी। इस बार 9 हजार क्विंटल बाजरा की खरीद के लिए 6 केंद्र खोले गए हैं लेकिन एक महीने से अधिक का समय बीतने के बाद भी अब तक क्रय केंद्रों की बोहनी तक नहीं हो सकी है।
पखवाड़े के अंत तक धान की आवक शुरू होने की उम्मीद है। इसकी बिक्री के लिए ज्यादा से ज्यादा किसान पंजीयन करा लें।- अनुराग पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी