फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PAC Jawan Attacked with Blade in Land Dispute; Injured

Ghazipur News: भूमि विवाद में पीएसी के जवान पर ब्लेड से हमला, घायल

Sat, 18 Apr 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
PAC Jawan Attacked with Blade in Land Dispute; Injured
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के अठहठा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम भूमि विवाद में हमलावरों ने एक पीएसी जवान के ऊपर ब्लेड से हमलाकर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि अठहठा गांव निवासी अमरनाथ यादव (58) प्रयागराज में पीएसी की 42 वीं बटालियन में तैनात हैं। वह इन दिनों अवकाश पर घर आए हुए थे। उनका गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर चार हमलावर उनके डेरे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे। जब अमरनाथ यादव ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और उनके चेहरे पर ब्लेड से वार कर दिया।
विज्ञापन

हमले के बाद आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंची और घायल जवान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही जयप्रकाश, श्रवण, नितीश और अनुराग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed