{"_id":"6222600ec59fcb71902243ce","slug":"overthrow-the-brahmin-and-anti-dalit-government-ghazipur-news-vns6416961120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण और दलित विरोधी सरकार को उखाड़ फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहम्मदाबाद के महादेवा मैदान मे चुनावी सभा में बोलते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचन्द्र मिश्?
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
मुहम्मदाबाद। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीशचंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस, सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्राह्मण एवं दलित विरोधी योगी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। इसने महिलाओं की सुरक्षा खत्म की है और नौकरियां छीन ली हैं।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के महादेवा मैदान में चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में उत्पात मचा रखा है। यह सरकार किसानों की जमीन हड़पने वाला काला कानून ले आई। जब यह सरकार आई तो लोगों से वादा किया कि दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन ये तो दो करोड़ नौकरियां छीन रहे हैं। नौकरियां सबसे अधिक सार्वजनिक उपक्रमों में होती है लेकिन ये तो सार्वजनिक उपक्रमों को अपने चहेते उद्योगपतियों को बेचने में लगे हैं। बसपा की सरकार आएगी तो किसानों, नौजवानों पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर के दंगे कौन भूल सकता है। सपा सरकार में केवल भ्रष्टाचार एवं लूटपाट मची थी जिसे भाजपा ने आगे बढ़ने का कार्य किया। भाजपा की वजह से ही सपा की सरकार बनी थी। ब्राह्मणों के लिए दोनों सरकारों ने कुछ नही किया। भाजपा ने केवल वोट लिया और उनका शोषण किया। उन्होंने कहा कि खुशी दूबे का क्या कसूर है कि उसे जेल में बंद किया गया है। हाथरस की रेणु शर्मा को चुनाव में नहीं हरा सके तो जेल भेजा दिया। अदालत से बेल मिलने के बाद भी 15 दिन तक नहीं छोड़ा जब तक कि उसकी मृत्यु नहीं हो गई। हाथरस की दलित बेटी की बलात्कार के बाद हत्या और शव भी परिजनों को नहीं दिया गया। आधी रात में एक पुलिस कर्मी से मिट्टी का तेल डालकर जलवा दिया। मुख्यमंत्री कह रहे थे कि मैं खुद देख रहा हूं। सरकार ने बलात्कारियों का साथ दिया, वजह अपराधी उनके अपने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।