फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Outpost incharge who slapped a youth was sent to line duty

Ghazipur News: युवक को थप्पड़ मारने वाला चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Sun, 08 Sep 2024 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Outpost incharge who slapped a youth was sent to line duty
सेवराई। चेंकिग के दौरान बाइक न रोकने पर युवक को थप्पड़ जड़ना सेवराई चौकी इंचार्ज को महंगा पड़ा। शिकायत करने व जांच के बाद दोषी पाये जाने पर एसपी डा. इरज राजा ने गहमर थाने से संबंद्ध सेवराई चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार मौर्या को तत्काल प्रभाव से शुक्रवार की शाम लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इधर पीआरओ पुष्पेंद्र कुमार दुबे को चौकी सेवराई का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

सेवराई तहसील मुख्यालय स्थित यूनियन बैंक चौराहे पर सेवराई चौकी इंचार्ज पुलिस के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान एक ही बाइक पर तीन युवकों को आता देख चौकी इंचार्ज ने उन्हें हाथ देकर रोका। दो युवक तो बाइक से उतर गये, लेकिन बाइक चलाने वाला युवक तेज गति से बाइक को आगे बढ़ाकर वहां से भाग निकला। चौकी इंचार्ज ने बाइक से उतरे दो युवकों में से एक को लगातार एक के बाद एक करीब 10-12 थप्पड़ जड़ दिया और मौके से भागे युवक को वहां बुलाने की बात कहने लगे। आरोप है कि इस दौरान चौकी इंचार्ज ने युवकों को गाली भी दी। इस दौरान साथी पुलिसकर्मियों ने चौकी इंचार्ज को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनका प्रयास विफल रहा। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना भाजपा के जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह को दी। भाजपा जिला मंत्री के द्वारा चौकी इंचार्ज को फोनकर किशोर को मारने का कारण पूछा गया। आरोप है कि तब चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार मौर्य के द्वारा भाजपा जिला मंत्री से भी टेलीफोन पर दुर्व्यवहार किया गया। इस दौरान उनके बीच मोबाइल पर कहासुनी भी हो गई थी। इसके बाद भाजपा जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह के द्वारा चौकी इंचार्ज के इस करतूत की शिकायत संगठन के जिला पदाधिकारियों से की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा मामले की शिकायत एसपी डा. इरज राजा से किया गया। एसपी ने इस मामले की जांच कराई। जांच में चौकी इंचार्ज दोषी पाए गए, जिसके चलते एसपी ने चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इस संबंध में एसपी डा. इरज राजा ने बताया कि आमजनों के संग अभद्रता के आरोप में जांच के बाद चौकी इंचार्ज दोषी पाये गए। इसकी वजह से उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में विभागीय जांच भी बैठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed