फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Out rally aware

रैली निकाल कर किया जागरूक

Wed, 25 Jan 2017 11:30 PM IST
ghazipur
ghazipur Updated Wed, 25 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Out rally aware
जागरुकता रैली निकालते विद्यालय के बच्चे। - फोटो : ghazipur
राष्ट्रीय मतदाता दिवस बुधवार को राइफल क्लब परिसर में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की ओर से रैली निकाली गई। बच्चे मतदान से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर चल रहे थे। रैली के समापन पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने स्कूली बच्चों को मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


 सातवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिलाधिकारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित कर वोट डलवाना है। जिले के लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करना होगा। इस अवसर पर नए युवा, दिव्यांग, नव विवाहित एवं बुजुर्ग मतदाता तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित दौड़ के विजेताओं तथा नेहरू युवा केंद्र के सांस्कृतिक कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने कहा कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान करे। नेहरू युवा केंद्र के कलाकार एवं साथियों ने अवश्य मतदान करने का जागरूकता गीत प्रस्तुत किया।  गाजीपुर से दिल्ली के राजघाट तक 167 घंटे 13 मिनट तक अविराम पदयात्रा करने वाले पार्थ की टीम ने भी मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का कार्य किया। पार्थ को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय ने मतदाता जागरूकता के लिए ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व आनंद कुमार, जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय, उपजिलाधिकारी सदर विजयशंकर तिवारी, एसपी ग्रामीण अनिल सिसोदिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य सिस्टर अलफोंसा, प्रधानाचार्य मणीराम मिश्रा, निर्वाचन विभाग के संजय सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्म प्रकाश महाविद्यालय अरसदरपुर-जंगीपुर के छात्र-छात्राओं को बुधवार को प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हरिनाराण यादव ने शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अनिल कुमार तिवारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के रासेयो एवं रोवर्स-रेंजर्स के छात्रों ने शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली।

आदर्श सेवा इंटर कालेज नोनहरा के छात्रों की तरफ से जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर बीएलओ आशीष कुमार वर्मा, अनीता गुप्ता, विमला, अकबर अली, अभयनारायण सिंह यादव उपस्थित थे। सादात संवाददाता के अनुसार राजकीय हाईस्कूल सौरी के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। बाबा गोरखनाथ गोशाला तथा समता पीजी कालेज के छात्रों की तरफ से भी रैली निकाली गई। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार राधाकृष्ण गुप्त आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर छात्रों को शपथ दिलाई गई। बिरनो संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय ढोढ़वीर के अध्यापकों ने  बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली। भीमापार संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में ग्राम सभा के मतदाताओं को शपथ दिलाई गई।

सेवराई संवाददाता के अनुसार संत श्रीराम शर्मा आचार्य कांवेंट स्कूल के  बच्चों ने रैली निकाली। बच्चे हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। विभिन्न मार्गों से होते हुए  रैली वापस स्कूल पर पहुंची। विद्यालय  के संस्थापक अशोक कुमार वर्मा एवं व्यवस्थापक डॉ. दिनेश कुमार  वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार मदरसा जामिया  अरबिया मलिकुल ओलूम के बच्चों ने रैली निकाली।


सुहवल संवाददाता के अनुसार गदाधर श्लोक  महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता  रैली निकाली। नंदगंज संवाददाता के अनुसार सुभाष इंटर कालेज के छात्रों ने रैली निकाली।  मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सरोज एवं तहसीलदार की उपस्थिति में युवा मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के परिसर में प्राचार्य डा. श्रीनिवास पांडेय ने शपथ दिलाई। राजकीय बालिका इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में प्राधानाचार्या सीमा ने छात्राओं को शपथ दिलाई। भांवरकोल संवाददाता के मुताबिक इंटर कालेज भरौली आैर बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार मदरसतुल  मसाकिन, मदरसा अरबिया फैजानुल ओलुम, मेें भी बच्चों का शपथ्‍ा दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed