{"_id":"6a04cbcc8c79aabe4506a219","slug":"out-of-the-31-students-who-scored-over-94-percent-18-are-girls-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-152382-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 94 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले 31 विद्यार्थियों में 18 बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 94 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले 31 विद्यार्थियों में 18 बेटियां
विज्ञापन
डालिम्स सनबीम स्कूल के सफल बच्चों के साथ निदेशिका एकता अखंड राय व प्रधानाचार्य कमलेश सिंह के सा
- फोटो : Archive
गाजीपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के घोषित नतीजों के अनुसार जिले में विभिन्न विद्यालयों के 31 छात्र-छात्राओं ने 94 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। इसमें पहले दो स्थानों पर आने वाली सृष्टि राय और साक्षी चौहान के साथ ही 18 छात्राएं शामिल हैं।
बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। इस बार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के 86 विद्यालयों के 5882 छात्र-छात्राओं को सम्मिलत होना था। घोषित नतीजों में लगभग 72 फीसदी उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड रिजल्ट के अनुसार 12वीं कक्षा की छात्राओं ने एक बार फिर बालकों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।
जिले में टॉप करने वाली बायो वर्ग की सृष्टि राय को 97.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। उनके साथ 31 अन्य छात्र-छात्राओं को 94 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। इसमें कई छात्र एक ही पायदान पर हैं। शाह फैज पब्लिक स्कूल में दूसरे स्थान पर तीन छात्रों में दो छात्राएं हैं। जबकि तीसरे स्थान पर दो छात्र हैं। चौथे स्थान पर शामिल दो छात्रों में एक छात्रा है। पांचवें स्थान पर एक छात्रा है। जबकि छठवें स्थान पर तीन छात्रों में दो बालिकाएं हैं। इसी प्रकार सांतवें स्थान पर दो में एक छात्रा तथा इस विद्यालय में आठवें व नौवें स्थान पर छात्राएं हैं। 10वें स्थान पर दोनों छात्राएं हैं। रामदूत इंटरनेशनल स्कूल की शिवानी सिंह व कृष्णा गोयल को 90, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के कनक व वैष्णवी सिंह को 92, सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल के कृष्ण प्रताप सिंह, जान्हवी व श्रुति ने 95-95 प्रतिशत अंक पाया।