फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Out of control, the sub-inspector's bike collided with the divider, died

बेकाबू होकर उपनिरीक्षक की बाइक डिवाइडर से भिड़ी, मौत

Sun, 24 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Out of control, the sub-inspector's bike collided with the divider, died
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्थित पोल संख्या 310 के सामने रविवार को अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आजमगढ़ पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र के उजियार गांव निवासी कमलेश कुमार राय (53) पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। इनकी वर्तमान तैनाती आजमगढ़ पुलिस लाइन में थी। सुबह बाइक वह महकमे का कार्य कर वाराणसी से आजमगढ़ जा रहे थे। बुढ़नपुर गांव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पोल संख्या 310 के सामने अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में उपनिरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और गश्ती दल यूपीडा के कर्मचारियों ने घायल को मरदह पीएचसी पहुंचाया। इलाज के दौरान कमलेश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों और आजमगढ़ पुलिस को देने के साथ शव को कब्जे में ले लिया। कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजन शव देख धाड़ें मारकर रोने बिलखने लगे। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि आजमगढ़ पुलिस लाइन तैनात उपनिरीक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed