{"_id":"5eb2e4b38ebc3e907d0828be","slug":"our-nath-s-wishes-remain-incomplete-ram-ghazipur-news-vns5236577132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमरे नाथ क अभिलाषा अधूरा रह गयल हे राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमरे नाथ क अभिलाषा अधूरा रह गयल हे राम
विज्ञापन
नोनहरा के चकदाउद गांव में शहीद अश्वनी कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर बच्चों के साथ श्रद्वांजलि दे?
- फोटो : GHAZIPUR
कासिमाबाद। दिन में करीब 12 बजे जैसे ही सेना के जवान शहीद अश्वनी कुमार यादव का पार्थिव शरीर लेकर घर पहुंचे। गम के सन्नाटें से परिजनों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। शहीद की 75 वर्षीय दादी बसमतिया देवी और मुन्नी देवी की आंखों से आंसू बहने लगे। बूढ़ी दादी का गला रोते-रोते रुध गया था। वह भींगी आंखों से एकटक शहीद पोता को निहारती रहीं। पत्नी अंशू की आंखें आंसुओं के बीच पति के चेहरे पर टिक गई। वह विलाप करते हुए कहने लगी कि ‘अब हमरी लइकवन के सहारा के होई हो राम। कइसे हमार बिटिया डॉक्टर बनी हो राम। ‘हमरे नाथ क अभिलाषा अधूरा रह गयल हे राम’। उनकर इच्छा रहल कि लाइकवन के बढ़िया से पढ़ाके डॉक्टर अऊर इंजीनियर बनाइब। पत्नी अंशू ने बिलखते हुए लड़खड़ाते हाथों से बताया कि मुझसे दूर जाने वाले पति जब किसी भी शहीद स्थल को देखते थे तो वह अक्सर कहा करते थे कि ‘अगर हम भी शहीद हो जाएं तो ऐसा ही शहीद स्मारक बनवाना’। देश के लिए शहीद होना गर्व की बात है। यदि मेरे साथ कभी ऐसा हो तो तुम कभी निराश मत होना। बताया कि मुझे क्या पता कि पति की कही इन बातों को ऊपर वाला सच करते हुए उन्हें मुझसे हमेशा-हमेशा के लिए जुदा कर देगा। पत्नी की इस विलाप को सुन मौजूद लोगों के आंखों से भी आंसू निकल पड़े।
लोगों ने नम आंखों से दी शहीद को श्रद्धांजलि
कासिमाबाद। सीआरपीएफ जवान अश्विनी कुमार यादव का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर समाजसेवी एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव, पूर्व विधायक एवं किसान सभा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र यादव, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, भाजपा जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, डा. सानंद सिंह, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव, सुरेंद्र यादव, जय हिंद यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, सच्चेलाल यादव, अरुण श्रीवास्तव, सूर्यनाथ यादव, प्रवीण यादव, ब्लाक आलोक कुमार, पूर्व विधायक विजय कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम, रविकांत राय, नगर अध्यक्ष सुनील साहू, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, कृष्णबिहारी राय, दिग्विजय उपाध्याय आदि शामिल रहे।