फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   other

देश आगे कैसे बढ़े इस पर सोचना चाहिए

Mon, 13 Jan 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
other
जमानिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवल में लोकतंत्र सेनानी स्व. महेंद्र नारायण सिंह की पुण्य स? - फोटो : GHAZIPUR
दिलदारनगर। लोकतंत्र सेनानी स्व. महेंद्र नारायण सिंह की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र भाजयुमो जिला महामंत्री मानवेंद्र सिंह की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवल के परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि देश के अंदर एक अन्य प्रकार की प्रवृत्ति काम कर रही है जो देश में हो रहे रचनात्मक, समाज उपयोगी तथा विकास एवं सम्मान के कार्य का भी विरोध कर रहे हैं। इसे राजनीति का हैंगओवर बताया और कहा कि इस पर सोचना होगा कि हम देश का नुक़सान कर रहे हैं। अच्छे कार्यों को कम और उदासीन कार्यो को ज्यादा लोकप्रियता मिल रही है। हमें सकारात्मक सोच के साथ देश आगे कैसे बढ़े इस पर सोचना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानी स्व. महेंद्र सिंह ने ऐसे समय में समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए कार्य करना शुरू किया था जब कोई इस विचारधारा पर चलना तो दूर सोच भी नहीं सकता था। हम ऐसे महामनीषी को नमन करते हैं। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर में अलग-अलग काउंटर लगाकर विभिन्न रोगों के इलाज की व्यवस्था तथा निशुल्क दवा वितरित की गई। चिकित्सा शिविर में बीएचयू के तमाम विभागों के डाक्टरों ने भाग लिया जिसमें डॉ. आशीष जायसवाल हृदय रोग, डॉ. शिवेंद्र सिंह, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. निशी, डॉ. कैलाशपति त्रिपाठी, डा. प्रदीप चौरसिया, डा. मनोज, डा. माधव मुकुंद, डा. विमल राय, डा. सत्यम मणी, डा. अजीत सहित उप्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों की टीम के साथ रिलायंस फाउंडेशन की टीम लगातार लगी रही। कार्यक्रम के आयोजक मानवेन्द्र सिंह ने सबके प्रति आभार प्रकट करते हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख मुकेश राय, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह, बालकृष्ण त्रिवेदी, रमाकांत सिंह, अनिल यादव, धर्मेंद्र कुशवाहा, संजीव कुमार सिंह, रामअवध सिंह, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, हरिओम सिंह, मनीष वर्मा, दीपक सिंह, रविंद्र गिरी, सीताराम उपाध्याय, प्रहलाद सिंह, सत्यपाल सिंह, अप्पू सिंह, राणा आमोघ सिंह, अभिनव सिंह, संजय गुप्ता, रामप्रवेश, दीपक शाह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. शम्मी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed