फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   other

सभासद के उपचुनाव के लिए मतदान आज, तैयारी पूर्ण

Mon, 13 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
other
मुहम्मदाबाद। नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के वार्ड संख्या-22 कोट मुहल्ला के सभासद पद के लिए मतदान 14 जनवरी को होगा। इसके लिए प्रशासन स्तर पर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। तहसील कार्यालय से पोलिंग पार्टिया बूथ पर रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के मुहल्ला कोट के सभासद रामसेवक यादव के निधन से रिक्त हुए सभासद पद पर चुनाव हो रहा है। इसके लिए 14 जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। कोट मुहल्ला स्थित आर्य समाज मंदिर में मतदान के लिए बनाए गए बूथ संख्या 31 एवं बूथ संख्या 32 पर वार्ड के 1084 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बूथ संख्या 31 एवं बूथ संख्या 32 के पीठासीन अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी तहसील सभागार से मतपेटिका, बैलेट पेपर एवं अन्य निर्वाचन सामग्रियों को लेकर दोपहर बाद बस से रवाना हुए। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी विनय गौतम एवं आरओ तहसीलदार शिवधर चौरसिया ने पोलिंग बूथ का निरिक्षण किया। चुनाव मैदान में भाजपा समर्थित धर्मचंद चौधरी एवं बसपा समर्थित संगीता यादव निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। दोनो के बीच कांटे की सीधी टक्कर है। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने घर-घर जन संपर्क कर अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed