फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   other

ग्राम प्रधान की सक्रियता से डूबने से बची फसल

Mon, 13 Jan 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
other
बहरियाबाद। क्षेत्र के इब्राहिमपुर के ग्राम प्रधान की सक्रियता से इब्राहिमपुर-ओड़ासन सीमा पर शारदा खंड-23 नहर टूटने से बच गई। अगर टूट गई होती तो किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई होती। ग्राम प्रधान द्वारा जेसीबी से नहर को दुरुस्त कराने के कार्य की किसानों ने सराहना की।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम इब्राहिमपुर-ओड़ासन सीमा पर स्थित भीटा शारदा खंड-23 नहर से तेजी से पानी रिसाव होने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी होते ही ग्राम प्रधान अंकुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल बगैर किसी सरकारी मदद के किसानों की फसल बचाने के लिए जेसीबी बुलवाया और टूटे नहर को घंटों मशक्कत के बाद दुरुस्त कराया। किसानों ने ग्राम प्रधान के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अगर ग्राम प्रधान ने तत्काल सक्रियता नहीं दिखाई होती तो शायद सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो जाती। चार वर्ष पूर्व इसी नहर टूट जाने से ओड़ासन सहित कई गांवों के हजारों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed