{"_id":"5e1cb18b8ebc3e881043b0f6","slug":"other-ghazipur-news-vns5050263175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से फरार अपराधी के घर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से फरार अपराधी के घर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई
विज्ञापन
भीमापार। सैदपुर थाना क्षेत्र के भीमापार गांव में स्थित दलित बस्ती निवासी जेल से फरार अपराधी के घर सोमवार को मामले की विवेचना कर रहे दुल्लहपुर थानाध्यक्ष ने कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान सभी चल सम्पत्तियों को जब्त कराकर उन्हें नोट किया और वाहन से लादकर ले गए। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। लोगों में कार्रवाई की चर्चा होती रही।
मालूम हो कि भीमापार गांव में स्थित दलित बस्ती निवासी आलोक राम पुत्र चंद्रिका राम अपराध के आरोप में जिला जेल में बंद था और इस दौरान जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था। न्यायालय द्वारा नोटिस जारी करने के बाद दस दिनों पूर्व मुनादी कराकर उसके घर पर नोटिस चस्पा कराई गई थी। बावजूद इसके वह हाजिर नहीं हुआ। बीते सात जनवरी को न्यायालय ने घर की चल संपत्तियों की कुर्की करने का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में विवेचक दुल्लहपुर थानाध्यक्ष सोमवार को मय फोर्स घर पर पहुंचे और घर में मौजूद बिस्तर, गैस चूल्हा, बर्तन, अनाज, चारपाई तथा अन्य सामानों को वाहन में लदवाकर ले गए। इस दौरान जब्त किए गए सामानों की सूची बनाई। कुर्की के दौरान घर में आरोपी की बहन एवं मां मौजूद थीं। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग रही। लोगों में इस कार्रवाई की चर्चा होती रही। इस संबंध में दुल्लहपुर एसओ और विवेचक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी पर भुड़कुड़ा थाने में मुकदमा दर्ज था। इसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी।