फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ORS distribution to prevent dehydration

डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए ओआरएस का हुआ वितरण

Fri, 01 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
ORS distribution to prevent dehydration
गाजीपुर। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में इस मौसम में लोगों को कई तरह के रोगों से दो-चार होना पड़ता है। डीहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में शुक्रवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ओआरएस पैकेट का वितरण किया गया। उन्हें इसके घोल बनाकर पीने के तरीके के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक डा. स्वतंत्र सिंह ने बताया कि गर्मी का मौसम बढ़ जाने के कारण इन दिनों डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। इतना ही नहीं इन मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार भी धूप में दौड़-धूप करने की वजह से वह भी कहीं ना कहीं पीड़ित हो जा रहे हैं। इस मौसम में लोगों के ब्लड प्रेशर कम होने की भी शिकायत लगातार आ रही है। ऐसे में ओआरएस काफी लाभदायक साबित होगा। उन्होंने बताया कि गर्मी की वजह से लोगों को पसीना ज्यादा निकलता हैं और लोग पानी कम पी रहे हैं जिसके चलते इस तरह की समस्याएं और ब्लड प्रेशर कम होने की शिकायत मिल रही है। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को 50 एमएल, दो वर्ष से 10 वर्ष तक के बच्चों को आधा गिलास पानी में 100 से 200 एमएल और 10 साल से ऊपर के बच्चों को एक लीटर पानी में पूरा पैकेट घोल कर पीने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। डिहाईड्रेशन से बचने के लिए पानी का सेवन अधिक से अधिक करें, मसालेदार खाने से परहेज करें, फाइबर डाइट का सेवन करें ,फल में संतरे का ज्यादा प्रयोग करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed