फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Organizing on the topic of women empowerment under Mission Shakti

मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण विषय पर आयोजन

Mon, 06 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Organizing on the topic of women empowerment under Mission Shakti
जमानियां स्टेशन स्थित हिन्दू पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोलता छात्र ? - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। आवश्यकता यह है कि महिलाएं जागरूक हो, अपने हक़ और अधिकार को जानें। जब महिलाएं अपनी कर्मठता और शिक्षा के बल पर आर्थिक रूप से भी स्वावलंबी बनेगी तब जाकर आधी दुनिया को पूरी आजादी मिल सकेगी। स्टेशन चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नारी सृजन की आधार है ऐसे में नारी की सुरक्षा न केवल पुलिस की बल्कि पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है। नारी सुरक्षा से संबंधित तमाम कानून व त्वरित मदद के लिए हेल्पलाइन हेल्पलाइन 1090, 181 और 112 इत्यादि उपलब्ध हैं। जिस पर कॉल करते ही त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है। थाना पर महिला हेल्प डेस्क का संचालन भी महिलाओं की सुविधा एवं उनके समस्याओं के निस्तारण हेतु किया गया है। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार, मिशन शक्ति प्रभारी डॉ विमला देवी, सदस्य डॉ अरुंधति त्रिवेदी, डॉ नीतू सिंह, महाविद्यालय आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ अरुण कुमार रोवर्स प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह चीफ प्रॉक्टर डॉ राकेश कुमार सिंह राजनीतिशास्त्री डॉ मदन गोपाल सिंहा बिपिन कुमार महिला कांस्टेबल शालिनी पाठक महिला आरक्षी ममता व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed