फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Organization needs to be strengthened at the booth level

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती की जरूरत

Sat, 06 Nov 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Organization needs to be strengthened at the booth level
बसपा के कैडर कैंप में मुख्य अतिथि डा. विजय प्रताप का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
कासिमाबाद। जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को नेशनल इंटर कॉलेज में एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथस्तर पर संगठन को मजबूत किए जाने की जरूरत है। मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं वाराणसी मिर्जापुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. विजय प्रताप ने कहा कि बसपा का कोई विकल्प नहीं है। स्वच्छ और पारदर्शी शासन के लिए मायावती के कार्यकाल को प्रदेश की जनता आज भी याद करती है। कहा कि जनता का कांग्रेस, भाजपा, सपा से मन ऊब चुका है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में धर्म के नाम पर प्रदेश को चलाया और बांटने की प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्षता अमरजीत गौतम व संचालन जिलाध्यक्ष अजय भारती ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ डा. भीम राव अंबेडकर व कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। इस दौरान अखिलेश्वर कुशवाहा, जय शंकर बिंद, मनोज कुमार विद्रोही, विजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक उमा शंकर कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य नितेश कुमार, रूदल राम, राजेंद्र राजभर, राघवेंद्र राम, दामोदर चौहान, संतोष राजभर, अजय राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed