फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Orders to check on duty in two chones

नशे में धुत हो ड्यूटी करना कर्मचारी को पड़ा महंगा

Mon, 10 Aug 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Orders to check on duty in two chones
मरदह। थाना क्षेत्र के बोगना गांव स्थित पशु पालन विभाग के राजकीय पशु सेवा केंद्र पर शराब के नशे में धुत हो ड्यूटी करना एक कर्मचारी को महंगा पड़ा। गांव वालों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीवीओ ने बिरनो ब्लाक के पशु चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार मौर्या को भेजकर जांच के आदेश दे दिए। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी ने ग्रामीणों का कलमबंद हस्क्षारयुक्त बयान दर्ज कराते हुए, नशे में धुत कर्मचारी का मेडिकल जांच रिपोर्ट सीवीओ के पास भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 10 बजे पशुधन प्रसार अधिकारी मनोज कुमार शर्मा शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी करने केंद्र पहुंचे और कार्यालय का दरवाजा खोलकर चारपाई पर सो गए। कुछ देर बाद गांव के दर्जनों पशुपालक कोई दवा लेने तो कोई पशुओं का बीमा कराने पहुंच और पशुधन प्रसार अधिकारी को उठने के लिए चिल्लाने लगे। उन्होंने इसकी जानकारी सीवीओ को दी। ग्रामीणों ने बताया कि पशुधन प्रसार अधिकारी हमेशा नशे में धुत रहता है। इस संबंध में सीवीओ ने डा. एसके सिंह बताया कि नशे में धुत कर्मचारी का मेडिकल चेकप कराया गया है। रिपोर्ट मिलते ही कारवाई निश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed