फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Opposition expressed by rope outdoors paddy

सड़क पर धान रोप कर जताया विरोध

Sat, 04 Jul 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 04 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Opposition expressed by rope outdoors paddy
गाजीपुर-आजमगढ़ राजमार्ग पर दुल्लहपुर शंकर सिंह गांव के पास करीब एक किमी तक सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इसकी वजह आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। जर्जर सड़क के दोनों तरफ तरफ पिच का कार्य
विज्ञापन


कराया  गया, लेकिन जहां सबसे ज्यादा गहरा गड्ढा है, वहां पिच नहीं कराया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने सपा नेता के नेतृत्व में सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर शनिवार को सड़क के गड्ढे में भरे पानी में धान की रोपाई कर
विज्ञापन


 विरोध दर्ज कराया। दुल्लहपुर शंकर सिंह गांव सांसद मनोज सिन्हा का गोद लिया गांव है। गांव के पास जलभराव से नाराज लोगों ने सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता श्यामलाल यादव ने कहा कि
विज्ञापन
विज्ञापन


 गाजीपुर-आजमगढ़ राजमार्ग स्थित दुल्लहपुर शंकर सिंह गांव के पास करीब एक किमी सड़क करीब पांच वर्षों से खस्ताहाल है। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के गड्ढे में गिरकर

 लोग आएदिन चुटहिल हो रहे हैं। बारिश के दौरान स्थिति और भी नारकीय हो जा रही है। रात के अंधेरे में आवागमन करने वाले लोगों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा  नहीं होने से वे गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। जर्जर सड़क के दोनों तरफ


 पिच का कार्य कराया गया, लेकिन शंकर सिंह गांव के पास जहां सबसे गड्ढा उसे पिच नहीं किया गया। विरोध करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकेश सिंह यादव, संजय यादव, संतोष यादव, आरपी पांडेय, विंध्याचल यादव, जयहिंद

यादव, नूर हसन अंसारी, रामनाथ प्रजापति, अरविंद कुशवाहा, रंगीला यादव, विजय यादव, रूपेश यादव सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed