फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Opposition expressed by eating bread sauce

रोटी-चटनी खाकर जताया विरोध

Wed, 30 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 30 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Opposition expressed by eating bread sauce
सराफा आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
उत्पाद शुल्क को लेकर सराफा व्यवसायियों के तेवर में नरमी नहीं आई है। उन्होंने मंगलवार को चीतनाथ स्थित धरना स्थल पर रोटी-चटनी खाकर विरोध जताया। इस अवसर पर आयोजित सभा में नेताओं ने कहा कि आंदोलन  को कमजोर करने का कुचक्र कामयाब नहीं होगा।
विज्ञापन


अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि हड़ताल से भाजपा की नींद हराम हो गई है। ऐसे में आंदोलन को  कमजोर करने की साजिश की जा रही लेकिन हमारी एकजुटता के चलते उनको कामयाबी नहीं मिल पाएगी। संरक्षक जवाहरलाल वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार समाज के एक नेता ने अपने पदाधिकारियों और सदस्यों को विश्वास में लिए बगैर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए हड़ताल में विघ्न डालने का कार्य किया।
विज्ञापन


स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा व महामंत्री संतोष ने कहा कि यह हड़ताल 10 अप्रैल तक जारी रहेगी।  सर्राफा व्यापारी किसी प्रकार के बहकावे में न आएं, सफलता निकट है। समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी,  कोषाध्यक्ष अनूप वर्मा, कन्हैया वर्मा, संजय वर्मा, केशव वर्मा, वीरू वर्मा, नंदलाल  वर्मा, जोगेन्द्र अग्रहरि, अवधेश वर्मा, विजय वर्मा, संजय वर्मा, हीरालाल  गुप्ता, दिनेश वर्मा, हीरा वर्मा, अमर अग्रहरि, गुलाबचन्द्र वर्मा, नीलेश  अग्रहरि, काशीनाथ वर्मा, मनोज वर्मा, मंजीत वर्मा, रामहौसला वर्मा,  जयप्रकाश वर्मा ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed