फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Opposed the merger of primary school

Ghazipur News: प्राथमिक विद्यालय के विलय का किया विरोध

Thu, 03 Jul 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Opposed the merger of primary school
गाजीपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 50 से कम छात्रसंख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों के विलय करने के शासनादेश के विरोध में बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आप के जिलाध्यक्ष विवेक राय ने कहा कि एक तरफ प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने और दूसरी तरफ मदिरालय खोलने का सरकार का फैसला अंधेर नगरी चौपट राजा की निशानी है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद और जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यालय का विलय करना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। इससे और बच्चों की संख्या में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की संख्या कम न हो, इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव और जिला महासचिव गोपाल वर्मा ने कहा कि शिक्षा मौलिक अधिकार है। इस हक से किसी छात्र को वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सलमान सईद और प्रदीप यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राथमिक विद्यालय का विलय कर शिक्षकों के खाली पद खत्म करना चाहती, सरकार प्रदेश में 27308 मदिरा की दुकान खोल रही है और 27000 विद्यालय बंद कर रही है।

अंत में सदर तहसीलदार राजीव यादव को मांगों का पत्रक साैंपा।
मौके पर उपाध्यक्ष जावेद अहमद, जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव, प्रदीप यादव, अमित यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सलमान सईद, जिला महासचिव गोपाल वर्मा, रामलखन यादव, जुबैर अंसारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed