फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Opposed by blowing the effigy of the President of China

चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर विरोध जताया

Thu, 25 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Opposed by blowing the effigy of the President of China
कासिमाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को स्थानीय चौक पर भारत की सीमा में चीन की ओर से अतिक्रमण एवं सैनिकों के ऊपर प्राणघातक हमले को लेकर कासिमाबाद चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि जनता चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करे। चीन ने हमेशा भारत के साथ दगाबाजी की है। उसको इस बार सबक सिखाना है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चीनी सैनिकों की ओर से धोखा देकर हमारे सैनिकों के ऊपर प्राणघातक हमला किया गया। इसमें हमारे 20 सैनिक शहीद हो गए थे। इस शहादत को लेकर पूरे देश में रोष व्याप्त है। भारत की जनता चीन से बदला लेने के लिए बेताब है। कहा कि भारत 1962 का भारत नहीं है। यह 2020 और नरेंद्र मोदी का भारत है। चीन को हमारी सेना ऐसे सबक सिखाएगी कि कभी वह पीछे मुड़कर नहीं देखेगा। मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि गांव-गांव जाकर जनता को बताएं कि चीन द्वारा निर्मित सामानों का बहिष्कार करें ताकि उसकी आर्थिक रूप से कमर तोड़ी जा सके। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कासिमाबाद चौक पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में धर्मेंद्रनाथ राय, विश्वप्रकाश अकेला, मंडल महामंत्री सौरभ सिंह, मनोज सिंह, रामानुज सिंह, जितेंद्र सिंह, लल्लू वर्मा, सचिन कनौजिया, डॉ. जेएन सिंह, अमरनाथ शर्मा, अशोक जायसवाल, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed