फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Operator and Accountant Hold Laborer Hostage and Beat Him

Ghazipur News: संचालक व मुनीम ने मजदूर को बंधक बनाकर पीटा

Tue, 28 Apr 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Operator and Accountant Hold Laborer Hostage and Beat Him
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के भदौरा स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक को बंधक बनाकर भट्ठा संचालक, मालिक और मुनीम द्वारा मारने-पीटने का आरोप लगा है। इसमें मजदूर का हाथ टूट गया। एसपी के निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रायबरेली जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के उगाभाद गांव निवासी रिंकू ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह भदौरा स्थित ईंट-भट्ठे पर ईंट पकाने का कार्य करते हैं। आरोप लगाया कि भट्ठा मालिक अरसद खां और मुनीम राजेंद्र कुमार अधिक कार्य करने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

जब काम करने से मना किया तो 16 अप्रैल को दोनों ने भट्ठे के कार्यालय में बुलाया और एक कमरे में बंद कर दिया। कमरे में ईंट-भट्ठा संचालक और मुनीम ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे दाहिना हाथ टूट गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भट्ठा संचालक और मुनीब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed