फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Operation of Patna Pandit Deendayal MEMU passenger started

Ghazipur News: पटना पंडित दीनदयाल मेमू पैसेंजर का संचालन शुरू

Sun, 11 Jun 2023 05:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
Operation of Patna Pandit Deendayal MEMU passenger started
(फोटो भी)
विज्ञापन

पिछले कई महीने से पटना से वाराणसी जाने वाली इस ट्रेन का संचालन बंद था
संवाद न्यूज एजेंसी
गहमर। रेलयात्री कल्याण समिति की पहल रंग लाई है। रविवार से पटना पंडित दीनदयाल मेमू पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो गया। भदौरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होते ही रेल यात्री कल्याण समिति भदौरा के पदाधिकारियों ने गार्ड को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और स्वागत किया।
मालूम हो कि कई महीने से पटना से वाराणसी जाने वाली 03298 अप व 03289 डाउन मेमो पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बंद था। इसे लेकर रेलयात्री कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में भदौरा, जमानिया शाखा सहित अन्य रेलवे स्टेशन के संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रक सौंपकर इस ट्रेन को पुन: चलाने की मांग की थी । मंडल रेल प्रबंधक दानापुर द्वारा मांग मान ली गई। रविवार को पटना से वाराणसी जाने वाली मेमो पैसेंजर ट्रेन अब पटना से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक ही चलेगी।
विज्ञापन

मेमो पैसेंजर ट्रेन के अपने निर्धारित समय पर 9:35 बजे भदौरा पहुंचने पर ट्रेन के चालक व गार्ड को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर रेल यात्री कल्याण समिति भदौरा के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उर्फ टेटा, महासचिव संजीव सिंह, सचिव पंकज गुप्ता, टुनटुन सिंह, जियाउद्दीन खां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed