फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Only Son Dies in Mothers Arms in Road Accident Six Injured

Ghazipur News: ब्रेकर पर उछली तेज रफ्तार बाइक, गिरकर महिला की मौत

Tue, 12 May 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Only Son Dies in Mothers Arms in Road Accident Six Injured
लहना गांव में मीरा देवी की मौत के बाद लगी लोगों की भीड़। स्रोत- ग्रामीण
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव के सामने सोमवार को देवल- दिलदारनगर मुख्य मार्ग स्थित ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक के उछलने से पीछे बैठी मीरा देवी (40) की गिरकर मौत हो गई। वह देवर के साथ बाइक से पुत्री को बीए की परीक्षा दिलाने के लिए उसिया स्थित महाविद्यालय लेकर जा रही थीं। पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही परिजन शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

लहना गांव निवासी रवि राम ने बताया कि भतीजी रानी का बीए का पेपर दिलाने के लिए उसिया स्थित महाविद्यालय बाइक से जा रहे थे। बाइक पर भतीजी और भाभी मीरा देवी बैठी थीं। कैथी गांव के सामने देवल- दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर ब्रेकर ऊंचा होने से तेज रफ्तार बाइक उछल गई, जिससे पीछे बैठी भाभी मीरा सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में भाभी के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर अचेत हो गईं। उन्हें उपचार के लिए दिलदारनगर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने भाभी को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी होते ही रोते- बिलखते परिवार के सदस्य भी निजी अस्पताल पहुंच गए और शव लेकर घर चले आए। मृतका का शव घर पहुंचते ही परिजन रोने- बिलखने लगे। इधर, हादसे की जानकारी होते ही बसपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज खान भी मृतका के दरवाजे पर पहुंचे और पीड़ित परिवार मिलकर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed