फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Only four benches at the bus stand, have to go to the inquiry center for defecation

बस स्टैंड पर मात्र चार बेंच, शौच के लिए पूछताछ केंद्र जाना पड़ेगा

Mon, 04 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Only four benches at the bus stand, have to go to the inquiry center for defecation
रोडवेज परिसर में बंद पड़ा यात्री शौचालय। - फोटो : GHAZIPUR
स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यहां बैठने के लिए मात्र चार बेंच है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। वहीं शौचालय पर ताला लगा है। वहीं दरवाजे के पास लिखा है चाभी पूछताछ केंद्र में हैं। ऐसे में जब किसी यात्री को शौच के लिए जाना हो तो पहले पूछताछ केंद्र पर चाभी के लिए जाना पड़ेगा। बस स्टैंड पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। वहीं जिम्मेदार सुविधाओं को लेकर संजीदा नहीं हैं।
विज्ञापन

जिले से लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, मथुरा, दिल्ली सहित गैर जनपदों और प्रांतों के लिए सरकारी बस सेवा रोडवेज सड़कों पर फर्राटा भरती है। जबकि रोडवेज बस स्टैंड से यात्री सुविधा का अभाव है। स्थिति यह है कि डिपो में यात्रियों के बैठन के लिए चार बैंच बने हुए है, जिस मात्र 12 यात्री ही बैठ सकते हैं। अन्य यात्रियों को खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। अधिकांश यात्री तो बस की लंबी प्रतीक्षा को देखते हुए जमीन पर चादर बिछाकर बैठने को विवश हैं। परिसर में साफ-सफाई भी नाममात्र का ही है। जगह- जगह पर कूड़े का ढेर लगा रहता था तो वही शौचालय के बाहर की नाली की सफाई न होने से दुर्गंध से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

मांगने पर भी नहीं मिलती चाभी
यात्रियों के लिए बना शौचालय बंद रहता है और बंद दरवाजे के पास लिखा है कि चाभी पूछताछ कक्ष में है। हालांकि हकीकत तो यह है कि अगर कोई यात्री उसकी चाभी मांगता है तो उसे मुहैया नहीं कराया जाता है। ऐसे मेें उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं जिम्मेदार नल और टोटी गायब होने से शौचालय बंद रखने का हवाला देते हैं। यात्री को हो रही परेशानी से अधिकारियों और कर्मचारियों का वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एआरएम बीके पांडेय ने बताया कि शौचालय की चाबी इंचार्ज के पास रहती है। नल और टोटी गायब होने के चलते ताला बंद रहता है। यात्रियों को बैठने के लिए जो कुर्सियां मिलीं वह लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed