फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Only formality is being done in Jan Arogya Mela, lock is hanging after one o'clock

Ghazipur News: जन आरोग्य मेले में हो रही सिर्फ खानापूर्ति, एक बजे के बाद लटक रहा ताला

Mon, 28 Apr 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Only formality is being done in Jan Arogya Mela, lock is hanging after one o'clock
सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मेला संचालन का निर्देश, सरकारी योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रविवार को आयोजित होने वाले जन आरोग्य मेले की सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक स्वास्थ्य उपकेंद्रों और पीएचसी पर चलने वाले मेले में दोपहर 1 बजे के बाद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी नदारद हो जा रहे हैं। साथ ही केंद्रों पर ताला लटका होने से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
शहर के रजदेपुर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर एक बजे चिकित्सक की कुर्सियां खाली थी। यहां एक से दो स्वास्थ्यकर्मी ही दिखाई पड़े। हालांकि, दोपहर में मरीजों की संख्या भी ना के बराबर थी। इधर मरदह क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेंहू पर दोपहर करीब ढा़ई बजे ताला लटक रहा था। सीएचसी दोपहर 3 बजे खुला मिला और वहां डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी मरीजों का उपचार करते दिखाई पड़े।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडेयपुर राधे के मुख्यगेट पर दोपहर 3.12 बजे ताला बंद था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन पर भी 3.26 बजे ताला बंद मिला। इसी तरह अन्य स्वास्थ्य उपकेंद्रों और न्यू पीएचसी की भी यही स्थिति रही। निर्धारित समय में स्वास्थ्य केंद्र न खुलने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय तक मेला संचालन का निर्देश है। इसमें लापरवाही की शिकायत मिल रही है। जल्द ही टीम गठित कर संबंधित केंद्रों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - डा. मनोज सिंह, एसीएमओ और जन आरोग्य मेले के नोडल अधिकारी

मरीजों के उपचार का डॉक्टरों ने किया दावा
मरदह / नंदगंज। सीएचसी मरदह के चिकित्सक डॉ. इमरान मलिक ने आरोग्य मेले में 27 मरीज, पीएचसी मटेंहू पर डाॅ. राजीव गोड़ ने 22, पीएचसी पांडेयपुर राधे डाॅ.आसिफ लारी ने 17 और पीएचसी अविसहन पर डाॅ. इमरान उस्मानी ने 17 मरीजों का इलाज कर उन्हें परामर्श देने का दावा किया। जबकि हकीकत इन दावों से परे हैं। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज पर जन आरोग्य मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. पंकज ने 62 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उचित परामर्श एवं दवाओं का वितरण किया।
उपचार कराने दोपहर में 2.38 बजे पहुंचा तो मटेहूं न्यूपीएचसी पर ताला बंद था। इस दौरान एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। जन आरोग्य मेले में सिर्फ कोरमपूर्ति की जा रही है। नितेश यादव, मरीज


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडेयपुर राधे में 3.12 बजे मुख्य गेट बंद था। आस-पास पूछने पर कोई कुछ बताने वाला ही भी नहीं था। यहां प्रत्येक सप्ताह कर्मचारियों की यही हालत है। शायद ही कहीं निर्धारित समय का पालन किया जाता है। - रामकिशुन राजभर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed