{"_id":"57e80d214f1c1bc704573e4d","slug":"only-bjp-of-deen-celebrates-jubilee","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने मनाई दीनदयाल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने मनाई दीनदयाल की जयंती
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिन के अवसर पर शहर में यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रविवार को मिश्रबाजार चौराहे पर स्थापित मूर्ति परिसर की साफ-सफाई कर माल्यर्पण कर उन्हें याद किया। इसके बाद महुआबाग स्थित जिला मंत्री गिरिजा शंकर पांडेय के आवास पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी प्रो. बाबूलाल बलवंत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय ज्ञान पंरपरा में उत्पन्न युग ऋषि थे। दल की विचार धारा के वे उन्नायक थे तथा उनका जीवन सभी के लिए प्रेरक और ज्ञानवर्धक है। इस मौके पर अनिल पांडेय, रामहित राम, मारकंडेय सिंह, सिंहासन सिंह, सरोज कुशवाहा, वंशनारायण राय, कुंवर बहादुर सिंह, राजेश कुमार, विजय शंकर राय, रामाकांत, प्रो. ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मारकंडेय सिंह और संचालन अर्जुन सेठ ने किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक टैक्सी स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का युवा अनुसरण करें। काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ हैं। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुनील सिंह ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर राजेश भारद्वाज, राजेश सिंह,सुमित तिवारी, विश्वप्रकाश अकेला आदि मौजूद रहे। जखनिया संवाददाता के अनुसार दुल्लहपुर के प्रज्ञापीठ विद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सरोज मिश्रा, राजेश कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे। बारा संवाददाता के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुरली कुशवाहा के आवास पर मनाई गई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह, रामअवध सिंह, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे। जमानिया संवाददाता के अनुसार भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।