{"_id":"617c36ad395be35523135d8c","slug":"only-542-beneficiaries-of-pm-awas-got-the-amount-of-the-third-installment-ghazipur-news-vns620017189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास के लिए 11601 में से 542 को तीसरी किस्त, धनराशि खर्च नहीं करने पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास के लिए 11601 में से 542 को तीसरी किस्त, धनराशि खर्च नहीं करने पर नोटिस
विज्ञापन
जिले के 16 ब्लाकों के 1238 ग्राम पंचायतों में इस वर्ष 11703 लोगों को पीएम आवास देने का लक्ष्य है। इनमें से 11601 के आवेदन मंजूर हुए हैं। इनमें से 11101 लोगों को पहली किस्त, 55819 को दूसरी तथा 542 लाभार्थियों को तीसरी किस्त की धनराशि जारी की गई है। दिसंबर तक प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य को पूरा करना है, लेकिन पूरी धनराशि मिलने के बाद भी कई परिवारों के आवास का काम अधर में है। चालू वित्तीय वर्ष में पीएम आवास के 4768 लाभार्थियों ने पहली किस्त, 821 लाभार्थियों ने द्वितीय किस्त का उपयोग नहीं किया गया है। ऐसे लाभार्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
दिलदारनगर: नगर पंचायत में अब तक 203 लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है। इनमें से 60 लोगों के आवास का निर्माण हो चुका है। 143 लोगों का आवास अधूरा है। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद विभाग की टीम आती है और फोटो खिंचवाती और आश्वासन देकर चली जाती है। आवास का पैसा कब खाते में आएगा इस बारे में कोई नहीं बताता। लल्लन प्रसाद खरवार, सुनीता देवी, राम मनी बिंद, शर्फी आदि मकान के अभाव में झुग्गी झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं।
सुहवल: रेवतीपुर ब्लाक में 971 प्रधानमंत्री आवास का आवंटन किया गया है। 2021-22 में 46 ग्राम पंचायतों में 326 आवास आवंटन किए गए हैं। वर्ष 2016-17 में 157, 2017-18 में 27, 2018-19 में 44, 2019-20 में 11, 2020-21 में सबसे अधिक 406 प्रधानमंत्री आवास का आवंटन किया गया था। शासन से पहली किस्त जारी की गई है। तीन माह में आवासों को तैयार कर लेना है। एक आवास के लिए मिलने वाली एक लाख बीस हजार रुपये की रकम तीन किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त में 40 हजार, दूसरी एवं तीसरी किस्त के रूप में क्रमश:70 एवं 10 हजार दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि बहुत से आवास जिनका एक या दो किस्त का भुगतान करना है लेकिन अधिकारियों की उदासीनता से निर्माण कार्य अधूरा है। रेवतीपुर के बीडीओ सुरेंद्र बहादुर राणा ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में आवंटित सभी आवासों की पहली किस्त लाभार्थियों को जारी कर दी गई है जिसके बाद सभी जगहों पर निर्माण शुरू हो चुका है। रहा सवाल पूर्व में आवंटित आवास के निर्माण में किस्त जारी होने के बावजूद निर्माण आधा अधूरा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
चार वर्ष पूर्व आवास के लिए आवेदन किया था। सूची में नाम आने के बाद भी विभाग आश्वासन दे रहा है। झोपड़ी में गुजर कर रहे हैं।-अशोक प्रजापति, वार्ड नंबर-1 दिलदारनगर
0
आवेदन के तीन वर्ष बाद भी योजना का लाभ नहीं मिला। जांच के नाम पर विभागीय अधिकारियों ने कमीशन देने के रूप में इशारा करते हैं।-सुनीता देवी, वार्ड नंबर-1 दिलदारनगर
0
तीन वर्ष पूर्व आवास के लिए आवेदन किया था। सूची में नाम भी था लेकिन दो बार नाम कटने से लाभ नहीं मिला। प्लास्टिक टेंट डालकर परिवार के साथ जीवन गुजार रहे हैं।- शर्फी देवी, वार्ड नंबर-1 दिलदारनगर
0
कच्चा घर जर्जर हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया थालेकिन तीन वर्षों से उम्मीद लगाए बैठे हैं, आवास नहीं मिला।- राम मनी बिंद, वार्ड नंबर-1 दिलदारनगर