फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Only 48 percent said yes vote Raksaha

रक्सहां में महज 48 फीसदी वोट पड़े

Sat, 05 Dec 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Only 48 percent said yes vote Raksaha
भदौरा ब्लाक के रक्सहां गांव के 11 बूथों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतदान हुआ। दूसरे चरण के मतदान के दौरान हुए बवाल के बाद इन बूथों का मतदान निरस्त कर दिया गया था। विवाद की आशंका और चौकसी के चलते कम लोग वोट डालने आए। महज 48 प्रतिशत ही मतदान हुआ।
विज्ञापन


रक्सहां में दूसरे चरण में मतदान के दौरान मंगलवार को बवाल के बाद से ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। पुनर्मतदान में गड़बड़ी की आशंका के चलते आरोपियों के अलावा संदिग्ध लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन


दहशत और अशंकाओं के बीच गांव के 11 बूथों पर शनिवार को सुबह से ही मतदान शुरू हो गया। मगर बूथों पर कम भीड़ देखने को मिली। पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए थे। मतदान के दौरान एसडीएम जमानिया धीरेंद्र प्रताप,
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जमानिया अनिल कुमार,  सीडीओ अरविंद पांडेय मतदान केंद्र का जायजा लेते रहे। मतदान स्थल के 100 मीटर के दायरे में वोटरों के अलावा किसी को फटकने नहीं दिया गया। वोटरों को भी इससे पहले ही हुई बैरिकेडिंग के पास

पहचानपत्र दिखाना पड़ रहा था। उसके बाद ही किसी को जाने की अनुमति दी जा रही थी। शांतिपूर्ण तरीके से रीपोलिंग संपन्न होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस कड़ाई के चलते घरों से कम लोग ही वोट डालने आए।


दूसरे चरण में वोटिंग के दौरान गांव में फर्जी वोटिंग को  लेकर दो प्रत्याशियों के  समर्थकों में मारपीट और पथराव  हुआ था। इसके बाद लोगों ने मतपत्र  फाड़े दिए थे और मतपेटिका लेकर भाग  गए थे। जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र
ने 11  बूथों का मतदान निरस्त कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed