फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Only 106 doctors are responsible for the treatment of 41 lakh population of villages.

Ghazipur News: मात्र 106 डॉक्टरों पर गांवों की 41 लाख आबादी के इलाज का जिम्मा

Fri, 08 Dec 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Only 106 doctors are responsible for the treatment of 41 lakh population of villages.
गाजीपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों की करीब 41 लाख आबादी के इलाज की जिम्मेदारी मात्र 106 चिकित्सकों के कंधों पर है। स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 212 चिकित्सकों के पद हैं, जिनमें पचास फीसदी पद लंबे समय से खाली हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण लोगों को निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है। विभाग के अधिकारी रिक्त पदों पर तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजने का राग अलापते हैं। करीब एक लाख से ऊपर की आबादी पर ब्लाक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को स्थापित कराया गया है, जिससे बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जा सके। जबकि ब्लाक स्तरीय पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हैं। वहीं करीब 15 से 20 हजार की आबादी पर न्यू पीएचसी और पांच हजार के अधिक की आबादी के लिए 410 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। ब्लाक स्तरीय सीएचसी, पीएचसी और गांव स्तरीय न्यू पीएचसी पर चिकित्सकों की तैनाती के लिए 212 स्वीकृत पद हैं, जबकि मात्र 106 चिकित्सक ही तैनात हैं। यहीं नहीं ब्लाक स्तरीय छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्रथम संर्दभन इकाई के रूप में विकसित किया गया है। जहां से मरीजों को देखने के बाद अगर स्थिति गंभीर है तो उन्हें उपचार के लिए सीधे वाराणसी भेजा जा सकता है। इसमें शामिल सीएचसी पर डॉक्टरों के सात स्वीकृत पद में सैदपुर में छह, मुहम्मदाबाद में चार, कासिमाबाद में चार, जखनिया में चार, बरूईन में तीन और भदौरा में पांच चिकित्सकों की तैनाती है, जबकि अन्य सीएचसी करंडा, मनिहारी, सादात, रेवतीपुर, खानपुर, गोड़ऊर और बिरनो में कहीं एक तो कहीं दो चिकित्सक हैं, जबकि स्वीकृत पदों की संख्या सात है। इसमें भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी स्वास्थ्य सुविधाओं के राह में रोड़ा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed