फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Online registration will be done to buy the holiday

धान की खरीद के लिए किसानों का होगा आनलाइन पंजीकरण

Mon, 10 Aug 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Online registration will be done to buy the holiday
गाजीपुर। आगामी धान खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। किसानों से सीधी धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए उनका आनलाइन पंजीकरण होगा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि किसान किसी भी जनसुविधा केंद्र या साइबर कैफे से पंजीयन करा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो कृषक गेहूं खरीद वर्ष 2020-21 में गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, वह अपने पुराने पंजीकरण संख्या के आधार पर पंजीकरण कराएं तथा प्रपत्र में अगर कोई संशोधन की आवश्यकता हो तो यथाआवश्यक संशोधन करते हुए रकबे में अपने हिस्से एवं अपने हिस्से में बोए गए धान के रकबे की घोषणा करते हुए पंजीकरण प्रपत्र को लॉक करें। कृषक पंजीकरण कराते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जाना है। इसलिए जो नाम खतौनी, बैंक खाते में हो वही नाम रजिस्ट्रेशन में भी होना चाहिए, ताकि उनको पीएफएमएस के माध्यम से उनके बिक्री धान का मूल्य सरलतापूर्वक प्राप्त हो सके तथा किसी प्रकार की कठिनाई न आए। श्री शुक्ला ने बताया कि धान विक्रय के समय पंजीयन प्रपत्र के साथ कंप्यूटराइज्ड खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक के पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति एवं यथासमय आधार कार्ड साथ लाएं। किसी भी सहायता के लिए अपने तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed