फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Online exam to be held for DL

अब ड्राइविंग लाईसेंस के लिए देना होगा परीक्षा

Tue, 23 Aug 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए बबुआ को ऑनलाइन परीक्षा देना पड़ेगा। इससे परिवहन विभाग में लाइसेंस बनाने के नाम पर चल रहे लूट-खसोट पर नकेल लगेगी। इस दिशा में केंद्र सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। बीते 19 अगस्त से सहायक संभागीय परिवहन विभाग में यह योजना शुरू कर दी गई है। इसके लागू होने से लाइसेंस बनाने वाले दलालों पर रोक लगने के साथ ही लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी।
विज्ञापन

फर्जी लाइसेंस पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पहले ऑनलाइन परीक्षा में पास होना अनिवार्य कर दिया है। ऑनलाइन परीक्षा में लाइसेंस बनवाने वालों को सांकेतिक प्रश्नों का सही जबाब देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा में कंप्यूटर पर प्रदर्शित प्रश्नों के उत्तर के लिए परीक्षार्थी को मात्र 25 सेकेंड का समय मिलेगा। पूरे प्रश्न पत्रों पर परीक्षार्थियों को हल करने के लिए 15 प्रश्न दिए जाएंगे। इनमें से कम से कम नौ प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है।
विज्ञापन

अगर परीक्षार्थी  परीक्षा में पास नहीं कर पाता है, तो उसे दूसरी बार भी अगले दिन बैठने का मौका मिलगा। दूसरी बार भी अगर परीक्षार्थी ऑन लाइन पूछे गए प्रश्नों का सही जबाब नहीं देता है, तो ऐसे परीक्षार्थियों को लंबे समय का इंतजार करना पड़ेगा। इस संबंध में एआरटीओ सीपी सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा देने से पहले विभाग परिसर में बने यातायात के 48 सांकेतिक चिन्हों को याद करने का निर्देश दिया गया है। सांकेतिक चिन्हों को यादकर के ही परीक्षार्थी लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन परीक्षा में सम्मलित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed