फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Online application for admission to MA-MSc begins

Ghazipur News: एमए-एमएससी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Mon, 26 May 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Online application for admission to MA-MSc begins
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष बीए-बीएससी (बायो) प्रथम सेमेस्टर के साथ ही एमए-एमएससी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन रविवार से शुरू हो गया। प्रवेश प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने बताया कि छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन 30 जून तक कर सकती हैं। स्नातक-परास्नातक में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। स्नातक में विषय आवंटन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पूर्वांचल विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रवेश काउंसिलिंग के समय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां पर चार संकायों विज्ञान, मानविकी, भाषा एवं ललित कला के अंतर्गत कुल 22 विषयों में स्नातक एवं 7 विषयों गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, हिंदी अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, प्राचीन इतिहास में एमए अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। विज्ञान संकाय के अंतर्गत एमएससी बॉटनी में 20 सीटों पर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है जबकि बीए के अंतर्गत कुल 827 सीटें एवं बीएससी के अंतर्गत 130 सीटें प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं। परास्नातक स्तर पर शिक्षा शास्त्र में 40 एवं एमए के अन्य सभी विषयों में 60-60 सीटें प्रवेश के लिए हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता कुमारी के अनुसार सुनिश्चित रोजगार करने के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा बेसिक कंप्यूटर कोर्स एवं एडवांस्ड कंप्यूटर कोर्स की शिक्षा अनिवार्य है। इसी प्रकार द्वितीय वर्ष में बेसिक एवं एडवांस ब्यूटीशियन कोर्स की शिक्षा भी दी जाती है। साथ ही यहां पर समय-समय पर कई रोजगार परक सर्टिफिकेट कोर्स-कार्यशाला भी संचालित किए जाते हैं। प्रवेश प्रभारी डॉ. शिवकुमार के अनुसार स्नातक प्रवेश के लिए काउंसिलिंग के संबंध में सूचना जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में दी जाएगी। छात्राएं अपनी मेरिट सूची के अनुसार निर्धारित काउंसिलिंग तिथि को अपने ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की मूल प्रति तथा हाई स्कूल-इंटरमीडिएट के अंक पत्र, जाति प्रमाण पत्र, भारांक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र के साथ समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर काउंसलिंग के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed