फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Online admission form will be filled in PG college from today

Ghazipur News: पीजी कॉलेज में आज से भरे जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश फार्म

Fri, 21 Apr 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Online admission form will be filled in PG college from today
स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के सभी विषयों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फार्म 21 अप्रैल से भरे जाएंगे। प्राचार्य प्रोफेसर. (डॉ.) राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सत्र 2023-24 में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वेबसाइट पर लाग इन कर 21 अप्रैल से भर सकेंगे। वेबसाइट 21 अप्रैल से 20 जून तक खुली रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क भी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ही आनलाइन जमा किया जा सकता है। आनलाइन आवेदन करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी। प्रवेश फार्म भरने में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या की दशा में समस्या समाधान के लिए कार्यालय अवधि में महाविद्यालय कार्यालय में आकर या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर छात्र संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड, प्रवेश परीक्षा तिथि, प्रवेश परीक्षा परिणाम, काउंसिलिंग आदि सूचनाएं आवश्यकतानुसार समय-समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed