फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One who worships Lord Shiva never remains sad

Ghazipur News: भगवान शिव की आराधना करने वाला कभी दुखी नहीं रहता

Sat, 02 Aug 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
One who worships Lord Shiva never remains sad
गहमर। कथावाचक पंडित डॉ. राजकुमार तिवारी ने बुढ़वा महादेव मंदिर में शिवपुराण कथा का रसपान कराते हुए बृहस्पतिवार को सातवें दिन कहा कि भगवान शिव की आराधना करने वाला भक्त कभी दुखी नहीं रहता। भगवान भोलेनाथ हर भक्त की सुनते हैं। भोले की भक्ति में शक्ति होती है। भगवान भोलेनाथ कभी भी किसी भी मनुष्य की जिंदगी का पासा पलट सकते हैं। सिर्फ भक्तों को भगवान भोलेनाथ पर विश्वास करना चाहिए और उनकी प्रतिदिन आराधना करनी चाहिए। कथावाचक ने कहा कि कथा कहती है कि भगवान शिव के अंश रूप भैरव हैं, भैरव क्षेत्र के देवता होते हैं तथा 64 तरह के भैरव और भैरवी होते हैं। भैरव का मुख्य कार्य भगवान महादेव जब नेत्र बंद करके साधना में लीन रहते हैं और जब कोई भक्त शिवालय में महादेव का पूजन और आराधना करता है तब भैरव उस भक्त के दुख का भक्षण कर उसको सुखी करके शिवालय से भेजते हैं। शिवालय के दो द्वारपाल मणिभद्र और वीरभद्र हैं। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण कथा कहती है कि भगवान भोलेनाथ बहुत भोले है। सभी के घर में एक शिवलिंग जरूर होना चाहिए। शिवजी की पूजन में कोई गलती एवं कमी नहीं होनी चाहिए। पूर्व पर्यटन मंत्री और जमानिया के विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कथावाचक डॉ. राजकुमार तिवारी को माला और शॉल पहनाकर आशीर्वाद लिया। कथावाचक ने विधायक को शिव महापुराण नामक धार्मिक साहित्य की एक प्रति भी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed