{"_id":"67671449c6cac4078f0e9516","slug":"one-thousand-youth-will-become-entrepreneurs-in-the-district-will-get-loan-of-rs-5-lakh-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-125385-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जनपद में एक हजार युवा बनेंगे उद्यमी, मिलेगा 5 लाख का लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जनपद में एक हजार युवा बनेंगे उद्यमी, मिलेगा 5 लाख का लोन
विज्ञापन
गाजीपुर। उद्योग विभाग मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत एक हजार युवाओं को लोन देकर युवा उद्यमी बनाएगा। छोटे उद्यम स्थापित करने के लिए 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा।
विशेष बात ये है कि तीन वर्ष तक लोन पर कोई ब्याज नहीं देना है। साथ ही 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इससे युवा स्वावलंबी बनेंगे। साथ ही दूसरों को भी रोजगार देने में सहायक बनेंगे।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का पोर्टल बनाया जा रहा है। पोर्टल बन जाने पर योजना का लाभ पाने के लिए इस पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारों की वित्तीय सहायता करके उनको रोजगार देना है।
विज्ञापन
साथ ही सूक्ष्म, मध्यम व लघु उद्योग को भी बढ़ावा देने की कवायद की जा रही है। इससे सूक्ष्म, मध्यम व लघु उद्योगों का दायरा जिले में बढ़ेगा। वहीं योजना पाने की शर्त यह है कि आवेदक का किसी भी विधा में प्रशिक्षित होना जरूरी है।
कौशल विकास मिशन, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, मेडिकल, नर्सिंग, ऑटोमोबाइल के डिग्रीधारियाें को वरीयता दी जाएगी। आवेदक की उम्र 21 से 40 के बीच होनी चाहिए।
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। इंटर उत्तीर्ण आवेदकों को वरीयता दी जाएगी। उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत एक हजार युवाओं को लोन देने का लक्ष्य शासन स्तर से मिला है।