फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One thousand fine from twenty shopkeepers

बीस दुकानदारों से वसूला एक-एक हजार जुर्माना

Wed, 21 Apr 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
One thousand fine from twenty shopkeepers
करंडा। बढ़ते कोरोना संक्रमण काल में मास्क लगाने के निर्देश का पालन न करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस चोचकपुर बाजार पहुंची। वहां कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले 20 लोगों से जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

बाजार में पुलिस ने 20 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए उनसे एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूला तथा कुछ लोगों के विरुद्ध मुकदमा कर किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महामारी से निपटने के लिए पिछले कई दिनों से प्रशासन लोगों से मास्क पहनने और दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा है, लेकिन कुछ लोग सरकार के निर्देशों की अवहेलना करते हुए दूसरों को भी मुसीबत में डाल रहे हैं। ऐसे में उन लोगों के विरुद्ध सख्ती बरतना आवश्यक हो गया है। ऐसे में दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर दस हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। पांच से अधिक लोगों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कठोर कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed