फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One lakh 93 thousand new voters became

एक लाख 93 हजार नए मतदाता बने

Wed, 05 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
One lakh 93 thousand new voters became
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया। मतदाता सूची के अनुसार जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 28 लाख सात हजार 562 मतदाता हो गए हैं। इनमें 14 लाख 97 हजार 141 पुरुष एवं 13 लाख 10 हजार 283 महिला और 138 अन्य हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर जहां राजनीतिक दलों में कशमकश तेज हो गई है वहीं निर्वाचन आयोग की सक्रियता भी बढ़ गई है। आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से पहली नवंबर से विशेष निरंतर पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। आलेख्य प्रकाशन के समय जिले में 26 लाख 73 हजार 982 मतदाता थे। पुनरीक्षण अभियान के बाद बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। प्रकाशित अंतिम सूची के अनुसार जिले में 28 लाख सात हजार 562 मतदाता हो गए हैं। इनमें 77 हजार 758 पुरुष एवं एक लाख 15 हजार 296 महिला तथा 53 अन्य सहित एक लाख 93 हजार 107 नए मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

जखनिया (सुरक्षित) में चार लाख 29 हजार 709, सैदपुर (सुरक्षित) में तीन लाख 98 हजार 243, गाजीपुर तीन लाख 62 हजार 26, जंगीपुर तीन लाख 72 हजार 858 मतदाता हैं। इसके अलावा जहूराबाद में चार लाख चार हजार 682, मुहम्मदाबाद में चार लाख 20 हजार 272 तथा जमानिया में मतदाताओं की संख्या बढ़कर चार लाख 19 हजार 772 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मतदाता जखनिया में
जिले में मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा जखनिया विधानसभा क्षेत्र में है। इस विस में दो लाख 30 हजार 938 पुरुष एवं एक लाख 98 हजार 757 महिला तथा 14 अन्य, सैदपुर में दो लाख 10 हजार 77 पुरुष, एक लाख 88 हजार 137 महिला एवं 29 अन्य तथा गाजीपुर में एक लाख 89 हजार 821 पुरुष, एक लाख 72 हजार 183 महिला तथा 22 अन्य हैं। इसके अलावा जंगीपुर में एक लाख 97 हजार 668 पुरुष, एक लाख 75 हजार 178 महिला एवं 12 अन्य, जहूराबाद में दो लाख 15 हजार 828 पुरुष, एक लाख 88 हजार 840 महिला एवं 14 अन्य, मुहम्मदाबाद में दो लाख 27 हजार 137 पुरुष, एक लाख 93 हजार 102 महिला एवं 33 अन्य तथा जमानिया में दो लाख 25 हजार 672 पुरुष एवं एक लाख 94 हजार 86 महिला तथा 14 अन्य मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed