{"_id":"61f42c53177ee10ce06efae1","slug":"one-lakh-90-thousand-voters-will-get-plastic-coated-identity-cards-ghazipur-news-vns6358074114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख 90 हजार मतदाताओं को मिलेंगे प्लास्टिक कोटेड पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख 90 हजार मतदाताओं को मिलेंगे प्लास्टिक कोटेड पहचान पत्र
विज्ञापन
पुनरीक्षण अभियान में बने मतदाताओं को प्लास्टिक कोटेड मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के एक लाख 90 हजार से अधिक मतदाताओं के पहचान पत्र जिले को उपलब्ध करा दिए गए हैं। विधानसभावार इसका वितरण कराया जाएगा।
जिले में विधानसभा का चुनाव सातवें एवं अंतिम चरण में कराया जाएगा। सात मार्च को होने वाले मतदान की तिथि करीब आते ही जहां राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है। वहीं प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज हो गई है। बीते महीने चलाए गए पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए लोगों ने गजब का उत्साह दिखाया। इस दौरान सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख 93 हजार से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया गया। पुनरीक्षण अभियान में बने इन मतदाताओं को प्लास्टिक कोटेड मतदाता पहचान पत्र दिया जाएगा। इसके लिए हाल ही में जिले को एक लाख 93 हजार 685 मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा पहचान पत्र सैदपुर विस क्षेत्र के मतदाताओं का है।
जखनिया (सुरक्षित) के 25514, सैदपुर (सुरक्षित) 34122, गाजीपुर 25946 तथा जंगीपुर के 27661 मतदाताओं के पहचान पत्र उपलब्ध हो गए हैं। इसके अलावा जहूराबाद के 28393, मुहम्मदाबाद 23047 तथा जमानिया विधानसभा क्षेत्र के 29002 मतदाताओं का प्लास्टिक कोटेड पहचान पत्र जिले को उपलब्ध करा दिया गया है। विधानसभावार इसका वितरण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित तहसीलों को मतदान पहचान पत्र भेज दिए गए हैं।