फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One died due to current, the other died during treatment

करंट से एक की मौत, दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sun, 11 Sep 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
One died due to current, the other died during treatment
नंदगंज थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव में शनिवार को दो युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। एक युवक की मौत जहां करंट की चपेट में आने से हो गई, वहीं छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गांव में दो युवकों की मौत से ग्रामीण काफी मर्माहत थे।
विज्ञापन

गांव निवासी राकेश यादव (30) बिजली सप्लाई नहीं रहने पर इंवर्टर का प्लग निकालकर ठीक कर रहा था। इसी दौरान बिजली आ गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग जब तक घटना स्थल पर पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई।
विज्ञापन

गांव के लोग बिलख मृतक के पिता राधे यादव को सांत्वना देने में जुटे हुए थे। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी हो गयी थी। घटना के बाद पत्नी वंदना, मां बेचनी देवी और परिजनों के करूण-क्रंदन से सभी के आंखों में आंसू आ रहे थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर गांव के लोग अभी युवक का दाह संस्कार कर लौट ही रहे थे कि दूसरी सूचना संतोष राय (40) की इलाज के दौरान मौत की मिली। भगवती राय का पुत्र संतोष बीते माह छत से गिर गया था, जिससे उसे काफी चोट आई थी। तभी से उसका इलाज चल रहा था और वह बिस्तर पर ही पड़ा रहता था। शनिवार को अचानक तबियत ज्यादा खराब होने पर परिजन अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक संतोष दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed