{"_id":"69d012b579f8fba88604f3fa","slug":"one-bigha-wheat-crop-burnt-due-to-high-tension-wire-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-149990-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हाईटेंशन तार से से एक बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हाईटेंशन तार से से एक बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सनेहुआ गांव में शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे 11 हजार हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से खेत में पककर तैयार गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने मिट्टी व पानी फेंकने के साथ लाठी- डंडे से पीटकर करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर, सूचना के करीब तीन घंटे बाद शाम 5.25 बजे पहुंचकर राख पर पानी डालकर बुझाने का काम किया। आग में दो किसानों की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
फर्नीचर की दुकान लगी आग में सामान जला
देवकली। सैदपुर भितरी बाजार में बहादुर विश्वकर्मा के फर्नीचर की दुकान में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात आग लगने से जेनरेटर, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। रात करीब तीन बजे के करीब जब दुकान से धुंआ उठते देख आसपास के लोगों ने दुकानदार को घटना की सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।